जालंधर ब्रीज: आज दिनांक 21 जून 2025 को मुख्यालय, विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) चण्डीगढ़ के लखनौर (मोहाली) स्थित कैम्पस में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की थीम पर 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन श्री प्रमोद कुमार यादव, महानिरीक्षक (एच आर एवं लॉजिस्टिक), मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) के नेतृत्व में पूरे उत्साह एवं जोश के साथ किया गया।

समारोह का आयोजन उत्साह एवं जोश से भरे वातावरण में पतंजलि योग समीति, चंडीगढ क्षेत्र के राज्य प्रभारी एवं प्रशिक्षित योग गुरु श्री विनोद भारद्वाज जी एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर किया गया। सीमा सुरक्षा बल पश्चिम कमान मुख्यालय परिसर के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने मानसिक तनाव से राहत, शारीरिक और मांसपेशियों की ताकत बढाना, संतुलन बनाए रखना, सहनशक्ति में सुधार करना आदि सहित योग और इसके असंख्य लाभों को एकजुट करने के लिए अपने आपको प्रतिबद्ध करके भरपूर लाभ उठाया।
सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) चण्डीगढ़ के अलावा यह समारोह अधीन आने वाले सभी संबंधित मुख्यालयों एवं सीमा चौकियों में भी पूर्ण उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में