जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा 10 जून 2025, दिन मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी के मामले की जाँच करने के लिए नंगल गेट, फिल्लौर का दौरा किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है, जिसके लिए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा घटना स्थल का दौरा कर प्रतिमा के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि फिल्लौर के नंगल गेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की दूसरी बार हुई बेअदबी के मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियाँ आयोग के चेयरमैन द्वारा पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस से भी 13 जून 2025 को रिपोर्ट तलब की गई है।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में