जालंधर ब्रीज: प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और प्रिंस मदान (प्रभारी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग) की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा एक नवीनतम प्रोजेक्ट – “रीयल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग डिस्प्ले” तैयार किया गया, जिसे कॉलेज परिसर के कॉरिडोर में स्थापित किया गया है।
यह प्रोजेक्ट हिमांशु परमार, प्रकाशदीप सिंह और प्रोमिला (अंतिम वर्ष, ई.सी.ई विभाग) द्वारा तैयार किया गया। इन छात्रों को मार्गदर्शन विभाग के लेक्चरर इंजीनियर मनीष सचदेवा और इंजीनियर मानव भल्ला द्वारा दिया गया।
यह तकनीकी नवाचार जालंधर और आसपास के क्षेत्र की वायु गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI) और मौसम की जानकारी को रीयल टाइम में दिखाने पर केंद्रित है। छात्रों ने एक कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है जो PM 2.5, PM 10, ओज़ोन (O₂) और अन्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पैरामीटर्स की जानकारी प्रदान करता है। यह डेटा आम लोगों को पर्यावरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराता है और आवश्यकता होने पर सतर्क रहने की सलाह भी देता है।
रीयल टाइम वायु और मौसम की जानकारी के अलावा, यह (AQI) डिस्प्ले सिस्टम स्क्रीन के नीचे न्यूज़ टिकर के माध्यम से कॉलेज की ताज़ा उपलब्धियाँ, घोषणाएँ और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स भी दिखाता है। यह प्रोजेक्ट एक ओर जहाँ पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है, वहीं दूसरी ओर यह कॉलेज के लिए एक डिजिटल सूचना बोर्ड के रूप में भी कार्य करता है इस प्रोजेक्ट हेतु प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विशेष रुचि दिखाई और डिस्प्ले स्क्रीन का व्यक्तिगत रूप से दान भी किया।
इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स की इस उपलब्धि की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग को इस बेहतरीन प्रयास के लिए बधाई दी।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. संजे बंसल (प्रमुख, डी.फार्मेसी विभाग), डॉ. राजीव भाटिया (प्रमुख, सिविल इंजीनियरिंग विभाग), मिस मंजू मंचंदा (प्रभारी, अप्लाइड साइंस विभाग), मिस ऋचा अरोड़ा (प्रभारी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग), प्रिंस मदान (प्रभारी, ई.सी.ई और सी.एस.ई विभाग), सुधांशु नागपाल (प्रभारी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग), सरदार तरलोक सिंह (सुपरिटेंडेंट, वर्कशॉप), मनीष सचदेवा (लेक्चरर, ई.सी.ई विभाग) और मानव भल्ला (लेक्चरर, ई.सी.ई विभाग) उपस्थित रहे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया