जालंधर ब्रीज: भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशेष योग शिविर का आज यहां समापन हुआ। यह शिविर फ्रैगरेंस गार्डन, सेक्टर 36 चंडीगढ़ में 27 मई से 31 मई, 2025 तक आयोजित किया गया था।शिविर में हड्डी रोग तथा योग विशेषज्ञों ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

शिविर में लगभग 60 लोगों ने भाग लिया और हड्डी रोगों के निवारण के लिए योग का महत्व समझा। प्रांतीय प्रधान श्री गोपाल दास जी ने हड्डियों के रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और योग के माध्यम से इन रोगों के निवारण के बारे में बताया। इस अवसर पर श्री गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री, श्री कृष्ण लाल कपूर जिला प्रधान मोहाली, श्री राजन कपूर, जिला प्रधान, चंडीगढ़, श्री अशोक सेठी, श्री निर्मल सिंह जिला मंत्री तथा श्रीमती सुदेश कुमारी जी भी उपस्थित थे।
आगामी शिविर भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुरजीत सिंह तथा कैप्टन श्री एस एस सहगल की अगवाई मे सिल्वी पार्क, फेज 10 मोहाली में 04 जून से 08 जून तक आयोजित किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध इलाज के बारे में डिस्प्ले बोर्ड लगाने को सुनिश्चित किया जाए-मोहिंदर भगत
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा आधुनिक विज्ञान की नैतिकता, प्रभाव और पत्रकारिता विषय पर सेमिनार का आयोजन
पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान