जालंधर ब्रीज: चुनाव आयोग की तरफ से रविवार की सुबह देश के पांच राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की गई है। इसके तहत लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 2 जून है। 19 जून को मतदान होगा। 23 जून को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी ।
भारतीय जनता पार्टी लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी और चुनाव प्रचार को गति प्रदान करेगी।
भाजपा पंजाब की मजबूत संगठनात्मक संरचना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास और समर्थन के साथ, हम इस उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा पंजाब इस उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है और जनता का विश्वास जीतने के लिए कृतसंकल्प है। हमारी लीगल सेल की टीम पूरी तरह से तैयार है और वह चुनब में आप पार्टी को किसी भी तरह की धांधली नहीं करने देगी ।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने 18 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए
हरियाणा में 52,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में जनगणना एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस का शुभारंभ
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की शानदार उपलब्धि – पंजाब में 109 मेरिट स्थान हासिल