जालंधर ब्रीज: भारतीय रेल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत फिरोजपुर मंडल में भी 17 मई को भारतीय सैनिक सम्मान में एक विशेष आयोजन आयोजित किया गया। इस आयोजन के तहत मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों जैसे अमृतसर , लुधियाना , जालंधर सिटी , जालंधर कैंट, फिरोजपुर आदि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बैठने वाली बैंचौ को भारतीय सैनिकों के ड्रेस कोड कलर में रंगवाया तथा उन पर सैनिक सम्मान भी लिखवाया गया। जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और उनके शौर्य को दर्शाता है।
मंडल में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन व वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में पूर्ण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह आयोजन भारतीय रेल की एक सराहनीय पहल है जो देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करती ह

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित