जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी संबंध में रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभाग में चल रहे विभिन्न कार्यों और पूर्व सैनिकों की कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि सैनिक विश्राम गृहों को और बेहतर बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें अधिक से अधिक जागरूक कराया जाए ताकि वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें।
इस बैठक में निदेशक रक्षा सेवा कल्याण विभाग ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित