जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर आशिंका जैन ने बताया कि ‘सी.एम दी योगशाला’ के अंतर्गत जिले में 46 टरेनर्स की ओर से इस समय करीब 264 योग कक्षाएं चलाई जा रही है, जिनमें 9 हजार के करीब लोग रोजाना योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सी.एम दी योगशाला प्रोजैक्ट के अंतर्गत जिले के सभी 10 ब्लाक कवर किए जा चुके हैं और लोगों में योग के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सी.एम दी योगशाला पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग टीचरों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके व जनता को योग टीचरों की सुविधा देकर इसको एक जन आंदोलन में बदला जा सके।
इसका उद्देश्य नागरिकों की शारीरिक व मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ध्यान व योग के महत्व को उजागर करना है। एक प्राचीन अभ्यास के रुप में, योग किसी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक प्रभावी साधन साबित हुआ है। रोजाना अभ्यास द्वारा, व्यक्ति एकाग्रता का विकास कर सकता है व अपने वातावरण के साथ अधिक से अधिक एकसुरता स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में यह योजना दो वर्ष पहले अप्रैल माह में शुरु की गई थी, जिसके अंतर्गत अलग-अलग पढ़ावों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों को कवर किया गया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित