जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आज एस.डी.एम. कार्यालय पटियाला में ठेके पर तैनात क्लर्क जसपाल सिंह को 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव लंग, जिला पटियाला के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त क्लर्क ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127/170 के तहत दर्ज एक मामले में उसकी मदद करने के बदले 8,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक पड़ताल के बाद पटियाला रेंज की सतर्कता ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 8,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सतर्कता ब्यूरो थाना, पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

More Stories
चरणजीत सिंह चन्नी की दलित राजनीति का पर्दाफ़ाश, दलित नेता रणजीत सिंह 17 दिनों से इंसाफ़ का इंतज़ार कर रहे हैं और कांग्रेस दलितों पर हमला करने वालों को बचा रही है: जसबीर सिंह गढ़ी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन
वर्ष 2027 में लोग फिर से ‘आप’ की सरकार बनाकर पंजाब के विकास की गति को जारी रखेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान