जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने जि़ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थाओं (डाइट्स) में विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 71 लैक्चरारों का तबादला कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद स्कूल शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार यह फ़ैसला स्टाफ की तैनाती को तर्कसंगत बनाने और लोकहित के मद्देनजऱ लिया गया है। इससे पहले कई जि़ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में एक विषय के अधिक लैक्चरार थे और कई अन्यों में उस विषय के लैक्चरार नहीं थे। इस कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने नवंबर 2019 में एक सार्वजनिक नोटिस के द्वारा डाइटों में तैनात होने के चाहवानों से आवेदनों की माँग की थी। इसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों की चयन करने के उपरांत 43 लैक्चरारों को स्कूलों से जि़ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में तैनात किया गया है, जबकि 28 लैक्चरारों को डाइटों से तबादला करके स्कूलों में भेजा गया है।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी की सीबीआई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने आई थी, 12 घंटे की रेड के बाद आप सरकार को क्लीन चिट देकर लौट गई: कुलदीप सिंह धालीवाल
पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक
खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल