जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर बच्चे की देखभाल और समग्र विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ जुलाई 2024 से लागू होने के बाद अब तक 268 बच्चों को बचा चुका है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से 19 अनाथ बच्चों को सरकारी बाल गृहों में रखकर उन्हें मुफ्त शिक्षा, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शेष बच्चों को बाल कल्याण समितियों के माध्यम से उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ का मुख्य उद्देश्य भीख माँगने वाले बच्चों को सड़कों से बचाकर उनका पुनर्वास करना और उन्हें समाज के साथ दोबारा जोड़ना है। यह प्रोजेक्ट ज़िला स्तर पर गठित टास्क फोर्सों के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार भीख माँगने वाले बच्चों की देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का समपूर्ण विकास करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यह प्रयास ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़