जालंधर ब्रीज:आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य के शहरों/कस्बों में अर्बन एस्टेट स्थापित करने के लिए इन क्षेत्रों में भूमि की खोज की जा रही है।
स मुंडियां आज पंजाब विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान नक़ोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान द्वारा नक़ोदर और नूरमहल में अर्बन एस्टेट स्थापित करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा राज्य के सभी विकास प्राधिकरणों के मुख्य प्रशासकों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अर्बन एस्टेट स्थापित करने के उद्देश्य से उपयुक्त भूमि का चयन करने के बाद सरकार को प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों के अनुसार संबंधित प्राधिकरणों द्वारा उपयुक्त भूमि की खोज की जा रही है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया