जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार ने बताया कि 30 मार्च को होशियारपुर जिले के पूर्व सैनिकों (ईएसएम), वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के लिए मुख्यालय 91 सब एरिया और मुख्यालय 11 कोर, जालंधर के तत्वावधान में लाजवंती मल्टीपर्पस आउटडोर स्टेडियम में एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। वे आज रैली के सुचारु प्रबंधों संबंधी जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैली को सफलतापूर्वक करवाने के लिए तैयारियां अभी से शुरु कर दी जाएं। उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित समाधान करना और पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिकों की विधवाओं का सम्मान करना है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रैली का संकल्प “वीरों का सम्मान, देश का अभिमान” है, जो इसके मूल मंत्र “मिलाप, स्वास्थ्य, सम्मान और समाधान” के अनुरूप है। यह रैली हमारे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाओं के सम्मान की आवश्यकता पर बल देगी तथा उनके स्वास्थ्य और कल्याण को गरिमा और सम्मान के साथ सुनिश्चित करने के लिए स्थायी संपर्क स्थापित करेगी। उन्होंने इस दौरान परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला मंडी अधिकारी, बिजली विभाग, नगर निगम, पब्लिक हैल्थ, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस विभाग के अलावा संबंधित अन्य विभागों की ओर से किए जाने वाले कार्यों से उन्हें अवगत करवाया।
निकास कुमार ने बताया कि इस रैली में बड़ी गिनती में पूर्व सैनिक, वीर नारियों और सैनिकों की विधवाएं शामिल होंगी। इस लिए प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर लेफ्टीनेंट कर्नल एसपी कुलकर्णी, एस.डी.एम टांडा पंकज कुमार, एस.डी.एम होशियारपुर संजीव कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों , डी.एस.पी स्थानीय मनप्रीत शींहमार, आर.टी.ओ रविंदर सिंह गिल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित