जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो द्वारा 20 मार्च को सी-पाइट कैंप, तलवाड़ा में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में कई नामी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें सोनालिका ट्रैक्टर, डिस्टिल्ड एजुकेशन कंपनी फॉर सोनालिका, रेक्सा सिक्योरिटी, एल.आई.सी., वर्धमान टेक्सटाइल, जी.एन.ए. जमालपुर, एल एंड टी फाइनेंस, एक्सिस बैंक (एन.आई.आई.टी.) और होशियारपुर ऑटोमोबाइल्स आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन कंपनियों द्वारा विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आई.टी.आई. डिप्लोमा और बी.टेक. शैक्षणिक योग्यता रखने वाले (लड़के और लड़कियां दोनों) उम्मीदवारों की 11,000/- से 21,000/- रुपए प्रति माह वेतन पर भर्ती की जाएगी।
गौरतलब है कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च को सुबह 10:00 बजे सी-पाइट कैंप, तलवाड़ा पहुंचकर इस प्लेसमेंट कैंप का लाभ हासिल कर सकते हैं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया