जालंधर ब्रीज: कल सोमवार को लुधियाना में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना के उद्योगपतियों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यहां कुछ आम जनता से भी मिलेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने रविवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लुधियाना के होटल रैडिशन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 400 व्यापारियों कारोबारियों के आने की उम्मीद है।
संजीव अरोड़ा ने बताया कि दोनों नेता यहां के उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों को संबोधित करेंगे और व्यापारियों से राय-मशविरा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी समस्या छोटी होगी उसका समाधान मौके पर ही कर दिया जाएगा। वहीं जिसमें लंबा समय लगेगा या जो कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा मसला होगा उसको नोट कर सरकार द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ़ से पंजाब के उद्योग व्यापार को बढ़ावा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों ही मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर लुधियाना के कुछ उद्योगपतियों का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने उसी दिन कैबिनेट की मीटिंग बुलाई और पीएसआईईसी ओटीएस योजना लागू कर दिया जिसके कारण यहां के हजारों उद्योगपतियों के जमीन से जुड़ी समस्या का समाधान संभव हो सका।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार