जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत हरियाणा के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था। उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस कर्मियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया। इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया