February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नगर निगम के एक्सियन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा नगर निगम में म्युनिसिपल टाउन प्लानर (एम.टी.पी.) के रूप में तैनात कार्यकारी अभियंता (एक्सियन) गुरप्रीत सिंह के खिलाफ ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की जांच एजेंसी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त मामले की गहराई से की गई जांच के दौरान यह पाया गया कि इस अधिकारी ने अपनी सरकारी नौकरी के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों के माध्यम से काफी संपत्ति अर्जित की है।

जांच में खुलासा हुआ कि गुरप्रीत सिंह ने कई संपत्तियाँ खरीदी हैं और विभिन्न बैंकों व डाकघरों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 1.83 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की हुई है, जो कि उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 129% अधिक है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस केस के संबंध में आरोपी के घर की तलाशी ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं।


Share news

You may have missed