जालंधर ब्रीज: प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, दीनानगर, जिला गुरदासपुर में तैनात मुख्य खजांची अमृत भूषण को 2,60,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को रघुबीर सिंह, निवासी झंगी सरूप दास, जिला गुरदासपुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने 11 के.वी. बिजली लाइनों को बदलने का कार्य करवाने के लिए 2,60,000 रुपए की रिश्वत ली थी, लेकिन उसने कभी भी उक्त बिजली लाइनों को नहीं बदला।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत