
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वालों को याद किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के बलिदान को याद किया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से बताए गए सच, प्रेम व अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों के अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने के साथ-साथ अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया था।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व अन्य महान देश भक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के कारण ही आज हम सभी स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। इस लिए सभी को इन महान शख्सियतों द्वारा संजोए गए सपनों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन, अनुशासन व समर्पण की भावना के साथ निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी