जालंधर ब्रीज: भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन) द्वारा कोविड-19 महामारी के कारण इस बार सांख्यिकी दिवस वीडियो कान्फ्ऱेंसिंग के ज़रिये मनाया जाएगा।
‘सांख्यिकी के पितामह’ के तौर पर जाने जाते प्रशांत चन्द्र महालनोबिस को उनकी जन्म वर्षगांठ के सुअवसर पर श्रद्धांजली भेट करने हेतु भारत सरकार 2007 से प्रत्येक वर्ष 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाती आ रही है।सांख्यिकी दिवस मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देश के विकास हेतु सामाजिक-आर्थिक नियोजन व नीति सूत्रीकरण में आंकड़ों की भूमिका संबंधी जागरूकता उत्पन्न करना है।मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों के सिलसिले में, सांख्यिकी दिवस, 2020 हेतु मूल-विषय (थीम) ‘टिकाऊ विकास के लक्ष्यों’ (एसडीजीस) की आपूर्ति के लिए डाटा सिस्टमों में सुधार’ रखा गया है; जिस में एसडीजी-3 (प्रत्येक आयु वर्ग के सभी लोगों हेतु स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना व स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना) तथा एसडीजी-5 (लिंगक समानता प्राप्त करना तथा महिलाओं व लड़कियों का सशक्तिकरण करना) रखे गए हैं।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास