जालंधर ब्रीज: नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य पिछले दो दिन से नगर निगम में रोष प्रदर्शन कर रहे थे। आज पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की मध्यस्थता के बाद निगम कमिश्नर गौतम जैन ने संघर्षरत तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया।
इस दौरान आश्वासन दिया गया कि जो मांगे सरकार से संबंधित हैं, उन हेतु निगम की ओर से जल्द पत्र भेजा जाएगा ओर जो मांगे स्थानीय स्तर पर लागू होने योग्य हैं, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
तालमेल कमेटी का नेतृत्व चेयरमैन पवन अग्निहोत्री और सोमनाथ मेहतपुरी इत्यादि ने किया। इस अवसर पर सन्नी सहोता, हरजीत बॉबी, प्रदीप वाल्मीकि, राजेंद्र सहोता, योगेश शर्मा, नरेश, अजय इत्यादि मौजूद थे।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक