जालंधर ब्रीज: भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव के लिए जनरल पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और खर्चा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के लिए अजय सिंह तोमर (मोबाइल नंबर- 7290976392), हल्का चब्बेवाल के लिए तापस कुमार बागची (मोबाइल नंबर- 8918226101), हल्का गिद्दड़बाहा के लिए समिता आर (मोबाइल नंबर- 9442222502) और हल्का बरनाला के लिए नवीन एस एल (मोबाइल नंबर- 8680582921) को जनरल पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह, हल्का डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल के लिए सिद्धार्थ कौशल (मोबाइल नंबर- 8360616324) और हल्का गिद्दड़बाहा व बरनाला के लिए ओडांडी उदय किरण (मोबाइल नंबर- 8331098205) को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं, हल्का डेरा बाबा नानक के लिए पचियप्पन पी. (मोबाइल नंबर- 7588182426), चब्बेवाल के लिए निशांत कुमार (मोबाइल नंबर- 8800434074), गिद्दड़बाहा के लिए दीप्ति सचदेवा (मोबाइल नंबर- 9794830111) और बरनाला के लिए जोसेफ गौड़ा पाटिल (मोबाइल नंबर- 9000511327) को खर्चा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि इन सभी पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी है कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार संपन्न कराएं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित