जालंधर ब्रीज: पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आज स्थानीय केंद्रीय जेल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने कैदियों को दरपेश समस्याएं सुनी और उनसे जेल अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दिये जा रहे खाने आदि के बारे जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों ने जेलों को सुधार घर बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यहां गैंगस्टरों का बोलबाला था लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा जेलों को सही मायने में सुधार घर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल से संबंधित हर प्रकार की गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए हर प्रकार का उपाय किया गया है। इसके अलावा एडवांस तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।

जेल मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जेलों के बुनियादी ढांचे के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अपने सपनों का पंजाब देखने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार का साथ दें।
केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ द्वारा जेल में किए गए अच्छे प्रबंधन की कैबिनेट मंत्री ने प्रशंसा की और भविष्य में भी जेल के अंदर अच्छे प्रबंधन जारी रखने के लिए कहा। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और संतोष प्रकट किया।
इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ के अलावा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।


More Stories
तेल विपणन कंपनियों ने हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया
जनगणना 2027: हरियाणा में 16 अप्रैल, 2026 से स्व-गणना शुरू होगी
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू