जालंधर ब्रीज: जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और डी.आई.जी.एस भूपति के नेतृत्व में बुद्धवार को कासो ( CASO) आपरेशन के द्वारा स्ट्रीट क्राइम और नशे विरुद्ध शिकंजा कसा।

इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान में 500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, संवदेशनशील स्थानों ( हाटस्पाटस), धार्मिक स्थानों आदि पर बारीकी के साथ चैकिंग की गई, जिस दौरान कई श्ककी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और बरामदगी की गई। स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर में से जुर्म का सफाया करने के उदेश्य से यह अभियान चलाया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस आपरेशन का उदेश्य पूरे शहर में स्ट्रीट क्राइम पर नकेल डालना है। उन्होंने कहा कि पूरे आपरेशन दौरान बढिया तालमेल को यकीनी बनाया गया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में स्ट्रीट क्राइम और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाने जाते हाट-स्पाटस को टारगेट करते 500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को इस आपरेशन में तैनात किया गया। स्वप्न शर्मा ने कहा कि व्यापक अपराध मैपिंग के द्वारा बदनाम अपराधियों और ड्रग डीलरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पड़ताल के लिए 25 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई थी।


More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया