जालंधर ब्रीज: पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने टफमैन चंडीगढ़ हाफ मैराथन 2024 के 5वें संस्करण में पश्चिमी कमान की एक उत्साही टीम का नेतृत्व किया। फिटनेस के प्रति समर्पित, सेना कमांडर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और फिर प्रतिभागियों के साथ हाफ मैराथन दौड़ में शामिल भी हुए। चुनौतीपूर्ण दौड़ के बाद, उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिए और उपस्थित सभी लोगों को समग्र कल्याण, स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
दौड़ में एनके गोपाल सिंह और सिपाही गुरप्रीत सिंह ने क्रमशः 10 किमी और 21 किलोमीटर (आयु – 18 से 30 वर्ष) में पहला स्थान हासिल किया और सिपाही दिनेश 10 किलोमीटर (आयु 30 से 40 वर्ष) में पहले स्थान पर आए और पश्चिमी कमान का नाम रोशन किया।
पश्चिमी कमान ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण हेतु नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करती है।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित