जालंधर ब्रीज: केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, इंजीनियर्स एसोसिएशन इंडिया, चंडीगढ शाखा द्वारा केन्द्रीय सदन, सैक्टर 9ए, चंडीगढ में 28वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पीजीआई चंडीगढ के डा0 दिवजोत सिंह लांभा की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, चंडीगढ के मुख्य अभियन्ता राजीव शर्मा ने शिविर का उदघाटन किया।
इस मौके पर भारत रत्न से सम्मानित सर एम. विश्वेश्वरैया को याद किया गया और श्रद्वांजलि दी गई। इंजीनियर्स एसोसिएशन इंडिया, चंडीगढ के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से आप ना केवल किसी की जिन्दगी बचा सकते हैं, बल्कि रक्तदान करने से आप खुद को भी स्वस्थ रख सकते हैं। सचिव तृप्ति रंजन व केतन चौधरी ने सभी रक्तदाताओं और डाक्टरों की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर में सीपीडब्ल्यूडी, केन्द्रीय सदन और आसपास के भवनों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शिविर में पिछले वर्ष 177 यूनिट के मुकाबले इस वर्ष 182 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया