June 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ब्रिगे. (सेवामुक्त) गौतम गांगुली को तीन सालों के लिए पंजाब पुलिस में सुरक्षा सलाहकार के तौर पर किया नियुक्त

Share news

जालंधर ब्रीज: स्टेट पुलिस के स्पैशल आॅपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) को और बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं के कौशल के साथ निपुण करने के लिए, पंजाब सरकार ने ब्रिगे. (सेवामुक्त) गौतम गांगुली को पंजाब पुलिस में सुरक्षा सलाहकार (प्रशिक्षण और संचालन) के पद पर तीन सालों के लिए डी.आई.जी. के रैंक और वेतन पर नियुक्त किया है।यह खुलासा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गौतम गांगुली ने सैनिक बलों में 33 साल से अधिक सेवाएं निभाई हैं, जिनमें साल 2015-19 में नेशनल सिक्योरिटी गार्डज (एनएसजी) के साथ डैप्यूटेशन पर चार साल शामिल हैं, जबकि वह एनएसजी फोर्स के कमांडर के तौर पर आतंकवाद विरोधी और हाईजैकिंग के साथ निपटते थे।

उन्होंने पंजाब, जम्मू और कश्मीर और गुजरात में आॅपरेशन ढांगू सुरक्षा (पठानकोट आईएएफ बेस पर हमला) के एग्ज़ीक्यूशन समेत कई आॅपरेशनल कार्यवाहियां भी कीं। ब्रिगे. (सेवामुक्त) गांगुली ने विशेष फोर्स के प्रशिक्षण में महारत हासिल की है और ओक्टोपस एंड ग्रे हाऊंडज (आंध्रप्रदेश और तेलंगाना), टी एन सी एफ (तामिलनाडु), फोर्स वन (मुम्बई), चीतक (गुजरात), कवच (हरियाणा) और उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और गोवा के ए.टी.एस. के लिए सामर्थ्य बढ़ाने के प्रशिक्षण प्रोग्रामों में हिस्सा लिया है। उनकी विशाल संचालन महारत का एसओजी के आॅपरेशन और प्रशिक्षण, पंजाब की क्रैक-काउन्टर फोर्स को फायदा होगा जिसको बाद में 2017 में उभारा गया था। एस.ओ.जी का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान की तरफ से साल 2016 और 2017 में लक्षित कर किये हत्याकांड के जरिये आतंकवाद को और तेज करने की कोशिशों का मुकाबला करना है जो राज्य में कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांती और भाईचारक सांझ को भंग कर रहे थे।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि गौतम गांगुली की तरफ से बंधक प्रस्थितियों के साथ निपटने के अलावा आॅपरेशनों और छापों की अगुवाई करने की उम्मीद की जाती है उनके साथ एडीजीपी एसओजी एंड आॅप्रेशनज और एसओजी के जवान जो सेना की उच्च स्तरीय पैरा बटालियनों से भर्ती किये, चुने गए हैं और साथ ही नौजवान, तंदुरुस्त, मजबूत और सख्त पंजाब पुलिस के कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा, ब्रिगे. गांगुली को सरहद पार से पैदा हुई स्टेट स्पांसर्ड आतंकवाद द्वारा पेश विभिन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए एसओजी को प्रशिक्षण, लैस और दिशा प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।प्रवक्ता ने आगे बताया कि नवनियुक्त सुरक्षा सलाहकार, स्टेट आर्म्ड पुलिस बटालियनों, दंगा विरोधी पुलिस और पंजाब पुलिस की अन्य विशेष ईकाईयों के प्रशिक्षण में भी शामिल होंगे। वह एस ओ जी द्वारा करवाए गए कामों की निगरानी करेंगे, राज्य पुलिस के बम डिस्पोजल और के9 (कैनाईन) स्क्वाॅड को व्यापक और गुणात्मक प्रशिक्षण देने के अलावा हथियारों और उपकरणों का आधुनिकीकरण करेंगे।जिक्रयोग्य है कि पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को हुई अपनी मीटिंग में ब्रिगेडियर गांगुली को फिर से नियुक्त करने के लिए डीजीपी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।


Share news

You may have missed