जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के गांव महिलांवाली में स्थित स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस नवीनीकरण के अंतर्गत स्टेडियम को खेल पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसमें फुटबॉल ग्राउंड के साथ-साथ बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के भी कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। इस परियोजना पर 17 लाख रुपए की लागत आएगी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में सैर के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में यह नवीनीकरण कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग और क्षेत्र को समान रूप से लाभ मिले और यह स्टेडियम नवीनीकरण इसका एक उदाहरण है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस स्टेडियम का सही उपयोग करने की अपील की और कहा कि सरकार की योजना है कि राज्य के हर गांव और कस्बे में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों में करियर बनाने का बेहतर मौका मिल सके।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य केवल खेल सुविधाओं का विकास नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रखना भी है। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ सुखविंदर सिंह, सरपंच हरजिंदर कौर, पंच बलविंदर कौर, कैप्टन सुरिंदर बंगा, प्रीतपाल, अशोक पहलवान, सुखविंदर सिंह सुक्खा, जतिंदर सिंह, जगतार सिंह साबी, ब्लाक अध्यक्ष दलजीत सिंह, सुखचैन सिंह बिल्ला, गोनी महिलांवाली, सुरिंदर कुमार, मास्टर अजमेहर, राम मूर्ति, जसपाल सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश हांडा, जसविंदर कौर, रेखा रानी व समूह ग्राम पंचायत मौजूद थी।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन