जालंधर ब्रीज: आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य के शहरों और कस्बों में इस संबंध में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समस्त डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास), नगर परिषद और पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शहरों में कचरे के ढेर हटाए जाएं। इसके लिए व्यापक योजना बनाते हुए इसका प्रभावी तरीके से तुरंत प्रबंधन किया जाए। इस विशेष अभियान के तहत, लंबे समय से इकट्ठे कचरे को हटाने के लिए उपाय किए जाएं।
अनुराग वर्मा ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर सफाई अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें। इसके अलावा, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है, वहां डिप्टी कमिश्नरों को जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चल रहा है, वहां काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास की सफाई हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें अपने शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रयास तेज करने चाहिए।
बैठक में पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी और स्थानीय सरकारों की निदेशक दीप्ति उप्पल भी उपस्थित थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया