जालंधर ब्रीज: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में स्नैचरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस को मुखबिरी मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी मक्सूदां चौक, जालंधर के पास मौजूद थी। स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुल के पास एक पार्क में कुछ व्यक्ति चोरी का मोबाइल फोन बेचने आ रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने जसपाल सिंह उर्फ लवली पुत्र बलवीर सिंह निवासी मकान नंबर 10 मोती नगर, जालंधर, वरिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बोहड़ वाला मोहल्ला मक्सूदां, जालंधर और पवन कुमार उर्फ पम्मा पुत्र कुलवंत राय निवासी बीबी भानी फ्लैट, कालिया कॉलोनी, जालंधर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और एक दातर बरामद किया गया है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि इनके खिलाफ एफआईआर नंबर 114, दिनांक 15.08.2024, धारा 304(2), 3(5)बीएनएस, थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जसपाल सिंह के खिलाफ पहले से ही एक केस लंबित है जबकि पवन के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वरिंदर सिंह की किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि का पता नहीं चला है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन