जालंधर ब्रीज: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशानुसार के तहत जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक “राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा” मनाया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी सिविल सर्जन डाॅ. ज्योति शर्मा ने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान जिले के स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता को नेत्रदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा और नेत्रदान फॉर्म भरवाए जाएंगे, यदि कोई व्यक्ति नेत्रदान करने का इच्छुक है तो वह जिले में नजदीकी अस्पताल, मोबाइल यूनिट, सीएचसी, पीएचसी और एसडीएच पर संपर्क किया जा सकता है ।
डॉ ज्योति शर्मा ने कहा कि मरने के बाद नेत्रदान करने वाला एक व्यक्ति दो लोगों का जीवन रोशन कर सकता है। इस पखवाड़े के दौरान डाॅ. गुरप्रीत कौर एसएमओ मोबाइल यूनिट की निगरानी में विशेष नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

More Stories
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे: तरुनप्रीत सिंह सोंद
लंबित डीए के भुगतान को लेकर कर्मचारियों-पेंशनरों की ‘महा हड़ताल’ को भाजपा जिला जालंधर का समर्थन