जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा है कि लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया था कि बरसात के इस सीजन के दौरान हिमाचल सीमा पर अवैध खनन का कार्य हो रहा है। इस संबंधी उन्होंने एक्सियन ड्रेनेज-कम-जिला माइनिंग अधिकारी को मामले की पड़ताल संबंधी निर्देश दिए थे।
मामले की पड़ताल कर जिला माइनिंग अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी उप मंडल अधिकारी दसूहा की ओर से की गई रिपोर्ट अनुसार फ्लड सीजन 2024 को मुख्य रखते हुए 15 जुलाई 2024 से रिवर बैड में चल रही लीगल खड्डों पर पूर्ण तौर पर निकासी की पाबंदी है और यह पाबंदी 30 सितंबर 2024 तक रहेगी। इसके अलावा ब्लाक तलवाड़ा में सवां खड्ड या सवां बैड के नजदीक अवैध माइनिंग के संबंध में माइनर मिनरल डेवलेपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट के तहत 7 नंबर एफआईआऱ दर्ज करवाई गई है औऱ पंजाब माइनर रुल्ज 2013 के अंतर्गत रिकवरी की प्रक्रिया शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर कहीं भी अवैध माइनिंग पाई जाती है तो उस पर नियमों के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने जिला माइनिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध माइनिंग न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला ध्यान में आता है तो उनके खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया