जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को होशियारपुर में मूसलाधार बारिश के कारण 11 व्यक्तियों के पानी में डूबने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिमाचल प्रदेश के एक परिवार के 11 सदस्य, जो इनोवा कार में सफर कर रहे थे, भारी बारिश के कारण एक नाले में बढ़े हुए पानी के बहाव में फंस गए। उन्होंने बताया कि परिवार के 9 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। भगवंत सिंह मान ने 9 व्यक्तियों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना की कि वे बिछड़ी आत्माओं को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के वारिसों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन