August 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सत्य की जीत है मनीष सिसोदिया जी की ज़मानत- भगवंत मान

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मनीष सिसोदिया को मिली जमानत के संदर्भ में अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि ‘सत्य की जीत है मनीष सिसोदिया जी की ज़मानत।‘ वहीं उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत का धन्यवाद भी किया। 

दूसरी ओर पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिली जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यावाद करते हुए कहा कि आज उन्होंने लगभग 17 महीनो के बाद जमानत मिली है और मनीष सिसोदिया बड़े लंबे समय के बाद एक झूठे,फर्जी मामले से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार ओपोज़ीशन पार्टियों के ख़िलाफ़ झूठे मामले दर्ज कर रही है और जाँच को जानबूझकर लंबा करवा रही है। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मनीष सिसोदिया इस बात के लिए देश में जाने जाते हैं कि उन्होंने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छे स्कूल बनवाएं हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस का कॉन्सेप्ट लाया और अध्यापको को अच्छी ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भेजा, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का खास प्रबंध किया, जिन बच्चों को मनीष सिसोदिया ने अच्छी शिक्षा दी आज वह बच्चे अच्चे पदों पर हैं। 
अंत में हरपाल सिंह चीमा ने मनीष सिसोदिया और पार्टी के वॉलिंटियरों को मुबारकबाद देते कहा कि आज बहुत खुशी वाला दिन है।  

हरपाल सिंह चीमा ने इंडियन हॉकी टीम, नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को जीतने पर दी मुबारकबाद

हॉकी टीम के 10 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इंडियन हॉकी टीम, नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को जीतने पर और जिन खिलाड़ियों ने भाग लिया उनको भी मुबारकबाद देते हुए कहा कि उक्त खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हॉकी टीम से 10 खिलाड़ी पंजाब से थे, इन खिलाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। 

उन्होंन कहा कि एशियन गेम्स वर्ल्ड कप ओलंपिक में ज़्यादा से ज़्यादा पंजाब के लोग हों, इसके लिए पंजाब के भगवंत मान की सरकार पूरी तरह से यत्नशील है।


Share news

You may have missed