जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा जालंधर डिवीज़न में पड़ते जिलों के लोगों को और भी उचित ढंग से नागरिक सेवाओं मुहैया करवाने के उदेश्य अधीन 2007 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी प्रदीप कुमार को कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न, जालंधर नियुक्त किया गया है जिन्होंने आज अपना पद संभाल लिया है।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न को सलामी भी दी।
बता दे कि प्रदीप कुमार इससे पहले सचिव ट्रांसपोर्ट और फ्रीडम फाइटर, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन और कमिश्नर नगर निगम, लुधियाना बखूबी सेवाएं निभा चुके है।

इस मौके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते कमिश्नर जालंधर डिवीज़न ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को नागरिक सेवाएं समय पर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों एंव कर्मचारियों को और अधिक लगन,मेहनत के साथ लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि लोगों के काम को पहल के आधार पर किया जाए।

More Stories
प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांत : प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह