जालंधर ब्रीज:पंजाब की पावर लिफ्टिंग (पुरुष /महिला), वेट लिफ्टिंग एंड बैस्ट फिज़ीक (पुरुष) और लॉन टैनिस (पुरुष /महिला) की टीम का चयन करने के लिए 25 फरवरी, 2020 को प्रात:काल 9.00 बजे पोलो ग्राऊंड, पटियाला में चयन ट्रायल करवाए जा रहे हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल विभाग के डायरैक्टर श्री संजय पोपली ने बताया कि यह चयन ट्रायल सैंट्रल सिविल सर्विसिज कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा पटना (बिहार) में 4 से 8 मार्च, 2020 तक करवाये जा रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज पावर लिफ्टिंग (पुरुष /महिला) और वेट लिफ्टिंग एंड बैस्ट फिज़ीक चैंपियनशिप (पुरुष) और 23 से 28 मार्च, 2020 तक करवाए जा रहे लॉन टैनिस (पुरुष /महिला) टूर्नामैंट के मद्देनजऱ लिए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभाग से टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए एन.ओ.सी. प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

More Stories
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ
मदर्स डे पर ए.पी.जे. स्कूल में आयोजित हुआ भव्य एवं आनंदमय कार्यक्रम