जालंधर ब्रीज: पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी के दिशा निर्देशों पर प्रदेश भर में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में आज जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल की ओर से नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स होशियारपुर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जसविंदर शीमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश रंजीत कौर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश करमजीत सिंह सुल्लर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश हीरा लाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश कृष्ण कुमार सिंगला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पलविंदर जीत कौर, सिविल जज(सीनियर डिविजन) मनप्रीत कौर, सी.जे.एम प्रभजोत सिंह कालेका, सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी राज पाल रावल, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) प्रभजोत कौर व अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद थे।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कहा कि वातावरण की संभाल व संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ वातावरण को शुद्ध रखते हैं और आक्सीजन देते हैं जो कि हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण प्राकृतिक स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवनदार देने के साथ-साथ गर्मी से भी बचाते हैं। इस लिए हर किसी को अपने घरों व आस-पास पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान अन्य न्यायिक अधिकारियों की ओर से भी पौधे लगाए गए।
गौरतलब है कि सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी राज पाल रावल की ओर से पी.एल.वीज के साथ बैठक की गई और एक-एक पी.एल.वी को पांच-पांच पौधे दिए गए व साथ ही उचित स्थान पर पौधे लगाने व उनकी संभाल संबंधी दिशा निर्देश भी दिए गए।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
हरियाणा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई रफ़्तार
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक