जालंधर ब्रीज: भारतीय योग संस्थान ,चंडीगढ़ प्रांत के पश्चिमी ज़िले ने आज भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल जी की पुण्य तिथि पर फ्रेग्रेन्स गार्डन सेक्टर 36 में स्मृति दिवस मनाया। योग संस्थान के पश्चिमी ज़िले के सभी केंद्रों के लगभग 50 साधक साधिकाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया!

कार्यक्रम का आरम्भ योग गीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग संस्थान के पश्चिमी ज़िले के प्रधान राजन कपूर ने प्रकाश लालजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए योग अभ्यास करवाया! क्षेत्रीय प्रधान अशोक सेठी ने प्रकाश लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए हुए योग मार्ग पर चलने का अनुरोध किया।प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई!


More Stories
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन