जालंधर ब्रीज: आयकर विभाग ने आज देश भर में 165वां आयकर दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयकर विभाग, जालंधर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जे. एस. मिनहास, प्रधान आयकर आयुक्त (निर्धा.केंद्र)-1, जालंधर द्वारा की गई । उन्होंने सुबह पहले मेरिटोरियस स्कूल में वृक्षारोपण किया और वहाँ बच्चों को आयकर के बारे में बताया कि आयकर विभाग ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विभाग के डिजिटलीकरण और करदाताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुकत शक्ति सिंह, अपर आयकर आयुकत , यशेंदर गर्ग, उप आयकर आयुकत मंदीप सिंह परमार, सहायक आयकर आयुकत नरेश भगत ने अपने उद्घाटन भाषण में विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभाग कर प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और करदाता अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया गया।

प्रधान आयकर आयुक्त-1, जालंधर के कार्यालय की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए चिकित्सा जांच /मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयकर विभाग द्वारा एक प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
आयकर दिवस के अवसर पर, विभाग ने अपने कर्मचारियों और करदाताओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर, आयकर विभाग ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की भी शुरुआत की, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है।

आयकर विभाग देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने और करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभाग अपनी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी और कुशल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश