जालंधर ब्रीज: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के पूर्व सैनिकों के लिए डिफैंस सिक्योरटी कोर (DSC) में भर्ती होने के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर द्वारा रामगढ कैंट झारखण्ड में 01 अगस्त 2024 से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

DSC में भर्ती होने के लिए आवेदक की मेडिकल कैटेगिरी SHAPE-1 होने के साथ-साथ उसका चरित्र बहुत अच्छा / श्रेष्ठ होना चाहिए। आवेदक की आयु जनरल ड्यूटी के लिए 46 साल और क्लर्क के लिए 48 साल से कम होनी चाहिए और पूर्व सेवा से सेवामुक्ति और पुन: नामांकन के बीच का अंतर सामान्य ड्यूटी के लिए 02 वर्ष और लिपिक के लिए 05 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास होनी चाहिए या 10 वीं से कम योग्यता वाले के पास आर्मी-3 क्लास सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन होना चाहिए I आवेदक की सर्विस के अंतिम तीन साल के दौरान कोई भी रैड इंक एंट्री और पूरी सर्विस के दौरान दो से ज्यादा रैड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। आवेदक को रैली के दौरान पी.पी.टी. टैस्ट पास करना होगा।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह