
जालंधर ब्रीज: महिला कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्धेश्य से पंजाब राज्य महिला आयोग की चेअरपर्सन राज लाली गिल ने मंगलवार को जि़ला रूपनगर की जेल का दौरा किया। यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से सूबे भर में औरतों के कल्याण के प्रति दृढ़ वचनबद्धता को दर्शाती है।
अपने दौरे दौरान चेअरपर्सन राज लाली गिल ने महिला कैदियों के लिए ज़रूरी सुविधांए प्रदान करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने महिला कैदियों को आ रही मुश्किलों संबंधी ध्यान से सुना और उनके जल्दी हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य महिला कमीशन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनको समाज में बनता मान- सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
संस्कृतिक समागम के दौरान महिला कैदियों को संबोधन करते हुए चेअरपर्सन राज लाली गिल ने उनको कानूनी, मैडीकल और शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए कमीशन के प्रयासों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि हम आपकी चुनौतियों से निपटने और आपके द्वारा अपनी जि़ंदगी को नये सिरे से शुरुआत करने में आपकी मदद के लिए हर समय उपस्थित हैं।
चेअरपर्सन राज लाली गिल ने अलग-अलग मुश्किलों के बावजूद महिला कैदियों की सकारात्मक सोच की सराहना की।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल