May 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 3 बेस रिपेयर डिपो चंडीगढ़ ने किया योग सत्र का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: 3 बेस रिपेयर डिपो चंडीगढ़ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ विषय के अनुरूप एक योग सत्र का आयोजन किया। । इस कार्यक्रम में बेस रिपेयर डिपो के सभी कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस प्राचीन अभ्यास के प्रति अपनी निष्ठा की पुष्टि की जो इस शक्तिशाली अभ्यास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का विशेष अवसर प्रदान करती है।

एयर कमोडोर राजीव श्रीवास्तव, एयर ऑफिसर कमांडिंग, बेस रिपेयर डिपो चंडीगढ़ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस विशेष योग सत्र में शामिल हुए। कार्यक्रम में बुनियादी ‘ योग क्रियाओं के साथ साथ ‘आसन’, ‘प्राणायाम’ किए गए । समापन ‘संकल्प’ तथा प्रार्थना के साथ हुआ। परिचयात्मक भाषण में वायु योद्धाओं को प्रतिरक्षा और फिटनेस के लिए योग की अपार शक्ति और महत्व पर प्रकाश डाला गया। 900 से अधिक कर्मियों और उनके परिवारों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपनी शारीरिक और मानसिक शक्ति को फिर से जीवंत करने के दिन के रूप में मनाया।


Share news

You may have missed