February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला और राज्य की 60 विधानसभा सीट में से भाजपा ने 46 पर जीत दर्ज की है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल कैवल्य परनायक ने 2 जून को विधानसभा भंग कर दी थी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू को नई सरकार के पदभार ग्रहण करने तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। 


Share news

You may have missed