June 24, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर पश्चिम उपचुनाव 10 जुलाई को: सिबिन सी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी दी है कि जालंधर पश्चिम (एससी) उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा.  इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अधिसूचना (शुक्रवार) को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून (शुक्रवार) होगी।  नामांकन पत्रों की जांच 24 जून (सोमवार) को होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून (बुधवार) है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई (बुधवार) को मतदान होगा और 13 जुलाई (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

सिबिन सी ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज यानी सोमवार से जालंधर पश्चिम क्षेत्र में चुनाव संहिता लागू हो गई है.  यह संहिता 15 जुलाई (सोमवार) तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।  बता दें कि  34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी।


Share news

You may have missed