जालंधर ब्रीज: मतदान में प्रत्येक वोटर की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के उदेश्य से जालंधर प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में बुज़ुर्ग और पी.डब्ल्यू.डी. वोटरों द्वारा घर से अपना मतदान करने का विशेष प्रयास किया।
डिप्टी कमिश्नर- कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कुल 902 शारीरिक तौर पर असमर्थ और 85 साल से अधिक आयु के बुज़ुर्गों द्वारा बैलट पेपरों के द्वारा घर से मतदान के लिए अपनी सहमति ( फार्म 12) संचित करवाए थे, जिसके बाद प्रशासन ने उनके घर से मतदान करवाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया ।
उन्होंने आगे बताया कि चुनाव स्टाफ उनके घर पर पोस्टल बैलट ले कर पहुँचा, जिससे वह भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मतदान कर सकें। उन्होंने आगे बताया कि 85 साल से अधिक आयु के कुल 588 वोटरों, 314 पी.डब्ल्यू.डी. वोटरों और 2 ज़रूरी सेवाओं वाले वोटरों द्वारा इस सुविधा के लिए चुना गया।
उन्होंने बताया कि फिल्लौर विधान सभा हलके के 85 साल से अधिक आयु के कुल 82 वोटरों ने अपनी वोट पोस्टल बैलट के द्वारा डालने का विकल्प चुना। जबकि नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर हलके क्रमअनुसार 15, 37, 14, 38, 128, 74, 161 और 39 बुज़ुर्ग वोटरों ने इस सुविधा को चुना।
इसी तरह फिल्लौर में 34 पी.डब्ल्यू.डी. वोटरों ने पोस्टल बैलट के द्वारा वोट डालने की सुविधा को चुना, जबकि नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिमी, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर हलके क्रमअनुसार में 9 14, 5 30, 18, 30, 150 और 24 वोटरों ने मतदान के लिए इस विकल्प को चुना।
डिप्टी कमिशनर ने दोहराया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट जरूरी है, इस लिए ज़िला प्रशासन मतदान दौरान वोटरों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाने के लिए पाबंद है।
अपना अनुभव सांझा करते हुए सतवंत कौर निवासी डिफेंस कालोनी ने बताया कि उनके लिए यह बहुत ही ख़ास अनुभव रहा कि ज़िला प्रशासन ने घर में ही उनका मतदान करवाने के लिए सभ्यक प्रबंध किए।
बूटा मंडी से एक अन्य वोटर ओम प्रकाश ने प्रशासन द्वारा घर से ही मतदान के लिए किए प्रबंधों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य समस्याएँ होने के कारण वह पोलिंग बूथ पर जा कर मतदान करने में असमर्थ थे, उन्होंने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन ने घर से ही मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य बनाया।
90 वर्षीय वोटर बिमला रानी ने कहा कि ज़िला प्रशासन ने उसके घर पर ही मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध किए, क्योंकि गर्मी के कारण उसकी तरफ से पोलिंग बूथ पर जा कर मतदान करना मुश्किल था।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित