June 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ग्रीन इलेक्शन के अंतर्गत भाई हिम्मत सिंह जी पार्क में किया गया पौधरोपण

Share news

जालंधर ब्रीज: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के जनरल पर्यवेक्षक डा. हीरा लाल के निर्देशों व एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल के नेतृत्व में नगर कौंसिल गढ़शंकर में ग्रीन इलेक्शन 2024 के अंतर्गत भाई हिम्मत सिंह जी पार्क में स्टाफ के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। इस दौरान जहां वोटरों को 1 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया वहीं पर्यावरण का साफ सुथरा रखने संबंधी शपथ भी दिलाई गई। नगर कौंसिल के ई.ओ. राजीव सरीन ने  इस अवसर पर मौजूद सभी को शपथ दिलाई कि वे अपने मतदान का जरुर प्रयोग करेंगे और चुनावों के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर नोडल अधिकारी गढ़शंकर सोहन लाल भी उपस्थित थे। 


Share news

You may have missed