जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा कर ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये दफ़्तर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि आई. पी. एस. स्वप्न शर्मा ( आर. आरः 2009), जो इस समय जालंधर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं और आई. पी. एस. कुलदीप चाहल ( आर. आरः 2009), जोकि इस समय पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं, को उनके मौजूदा पदों से ट्रांसफर करके ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने दोनों अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा कर ग़ैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य सचिव को जालंधर और लुधियाना में तैनाती के लिए तीन योग्य अधिकारियों का पैनल मुहैया करवाने के लिए भी कहा है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित