जालंधर ब्रीज: भारतीय वायु सेना ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के सभी जिलों और जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों से ग्रुप ‘वाई’ के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष, चिकित्सा सहायक और ग्रुप ‘वाई’, चिकित्सा सहायक ( फार्मासिस्ट) एयरमैन के रूप में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती रैली चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी ।
अविवाहित उम्मीदवार के लिए नियमानुसार उसका जन्म 02 जनवरी, 2004 और 02 जनवरी, 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। जबकि, विवाहित उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी, 2001 और 02 जनवरी, 2004 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
उम्मीदवार को केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 / इंटरमीडिएट / समकक्ष परीक्षा अथवा गैर-व्यावसायिक विषयों यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए उत्तीर्ण होनी चाहिए।
रैली के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई, 2024 को प्रात: 11:00 बजे से शुरू होगी और 05 जून, 2024 को रात्रि 11:00 बजे बंद हो जाएगी। केवल अनंतिम प्रवेश पत्र, जिसमें परिक्षा के तिथि और समय उल्लिखित है, के साथ पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति होगी। उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क रु. 100/- + जीएसटी का भुगतान करना होगा। विस्तृत विज्ञापन के लिए वेब पोर्टल www.airmenselection.cdac.in पर लॉग ऑन करें।

More Stories
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन