जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा वोटर जागरुकता अभियान के अंतर्गत आज यहां इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में एक विशेष प्रोग्राम आयोजित कर विद्यार्थियो को वोट डालने के महत्त्व और बुजुर्गों व अन्य को वोटिंग बूथ पर ले जानें में मदद करने के लिए जागरूक किया गया।
ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने बताया की इस जागरूकता प्रोग्राम का मकसद नौजवान वोटरों को अपनी लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना वोट डालने के महत्व के साथ ही उन लोगों की मदद भी करना है, जो खुद पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने में असमर्थ हैं।
इस मौके पर चुनाव से सम्बन्धित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में दिया खन्ना द्वारा लिखित स्लोगन ‘इलेक्शन ब्रीद-डेमोक्रेसी लिवस’ (Election Breathes, Democracy Lives) प्रथम स्थान पर, दिशा गुप्ता का स्लोगन ‘यूअर वोट इस यूअर वाइस, डू नॉट लेट ईट बी साइलेंस्ड’ (Your Vote is Your Voice, Don’t let it be Silenced) द्वित्य स्थान पर, मुस्कान वेद के स्लोगन ‘हक जताओ बटन दबाओ’ ने तीसरा और गरिमा बहल द्वारा लिखित स्लोगन ‘पॉवर इस इन यूअर फिंगर, डोंट मिस वोटिंग’ ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग के बारे में विद्यार्थियो को और जागरूक करने के लिए चुनाव संबंधी क्विज मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को ईनाम वितरित किए गए। ये क्विज मुक़ाबला ब्यूरो के प्रचार सहायक गुरकमल सिंह द्वारा संचालित किया गया।
प्रोग्राम के दौरान वोटिंग मशीन और वीवी पैट मशीन (VVPAT) के संचालन के बारे में भी वीडियो द्वारा जनकारी दी गई।
इस दौरान पहली बार वोट डालने जा रहे विधार्थी रचित चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी नौजवानों को बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के इस त्योहार में अपना योगदान डालने की अपील की।
इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसीपल शर्मीला नाकरा ने राजेश बाली के साथ सभी विद्यार्थियो को मतदाता शपथ भी दिलवाई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम ने वोटर जागरुकता पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित