जालंधर ब्रीज: लोक सभा मतदान-2024 के लिए चुनाव ड्यूटी करने वाली पंजाब की मिड डे मील और आशा वर्करों को 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय/मान भत्ता दिया जायेगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए खाना तैयार करने के लिए मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके इलावा 1 जून वोटों वाले दिन गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुये आशा वर्करों को भी पोलिंग बूथों पर तैनात किया जायेगा जिससे किसी पोलिंग स्टाफ या बूथ पर आए वोटर की सेहत अस्वस्थ होने पर उनकी तुरंत सहायता की जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आशा वर्करों को भी मिड डे मील वर्करों की तर्ज़ पर 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिड डे मील और आशा वर्करों को मानदेय देने के लिए पंजाब के सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिशनरों को पत्र जारी किया जा चुका है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित